|
|
|
पैराडाइस
यह इरिसेट से 4 कि.मी की दूरी पर और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से 1 कि.मी. की दूरी पर है. यह स्थान वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है. यहां मिनर्वा, चंद्र लोक, स्वप्न लोक, सूर्य लोक आदि प्रसिद्ध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं. |
हूडा कॉम्प्लेक्सये तारनाका फ्लाई ओवर के बाद है और इरिसेट के बहुत नज़दीक है. रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं यहां मिल जाती है. हूडा कॉम्प्लेक्स में कई क्लीनिक और पैथॉलॉजिकल प्रयोगशालाएं हैं. |
रानीगंजयह टैंक बंड के निकट है. यह जगह सभी प्रकार की कारें और उनके स्पेयर पार्टस् के लिए प्रसिद्ध हैं. |
कोठी/सुल्तान बाज़ारयह अबिड्स के पास स्थित है और महिलाओं के वस्त्र और वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां एक शॉपिंग माल है, जहां पत्नी के साथ तभी जाना चाहिए जब आपकी जेबें भरी हुई हों अन्यथा आपको पछताना पड़ेगा. |
चारमीनारनगरद्वय मोतियों के लिए प्रसिद्ध है. चारमीनार मोती बिक्री खरीदने का प्रमुख केंद्र हैं. यह इरिसेट से 10 कि.मी. की दूरी पर है. हैदराबाद के प्रसिद्ध कंगन भी यहां मिलते हैं. |
|
Source : CMS Team Last Reviewed on: 27-01-2011
|
|
|
|