पुस्तकालय
हमारे तकनीकी पुस्तकालय में विभिन्न विषयों पर लगभग 30,000 पुस्तकें हैं। रेलवे सिगनलिंग और दूरसंचार पुस्तकों का एक विस्तृत संग्रह भी उपलब्ध है। पुस्तकालय भारत और विदेशों की 36 पत्र-पत्रिकाओं की सदस्यता लेता है।
प्रशिक्षार्थियों के लाभ के लिए हम सभी कार्य दिवसों में अपना पुस्तकालय 09.00 बजे से 18.00 बजे तक खुला रखते हैं। शनिवार, रविवार और सामान्य अवकाश के दिन पुस्तकालय बंद रहता है।
पुस्तकालय आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है, जिसमें 56 उपयोगकर्ताओं की पढ़ने की क्षमता है।
पुस्तकालय को अत्याधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर (लिबसॉफ्ट) प्रदान करके स्वचालित किया गया है। पुस्तकालय में किसी भी प्रकार के प्रलेखों को खोजने के लिए ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (ओपीएसी) उपलब्ध है। इंटरनेट ब्राउज़ करने और ऑडियो विजुअल सीडी देखने के लिए प्रशिक्षार्थियों के उपयोग के लिए पुस्तकालय में तीन कंप्यूटर उपलब्ध हैं।
इरिसेट, हिन्दी राजभाषा के प्रयोग का भी प्रचार करता है। पुस्तकालय में हिंदी साहित्य पर बड़ी संख्या में पुस्तकें उपलब्ध हैं और प्रशिक्षार्थियों को इससे लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करता है। प्रशिक्षार्थियों के उपयोग के लिए सामान्य विषयों के साथ-साथ फिक्शन पर हिंदी में कई पुस्तकें उपलब्ध हैं।
श्री वी. महेंद्र हमारे सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी हैं। अधिक जानकारी के लिए आप उनका फोन नंबर 040-27789844 पर संपर्क कर सकते हैं ।
******